Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
25-Dec-2023 05:07 PM
By First Bihar
PATNA: UP और BIHAR के हिन्दी भाषी लोगों पर विवादित टिप्पणी करके डीएमके सांसद दयानिधि मारन बुरी तरह फंस चुके हैं। उनके इस बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है। मारन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दयानिधि मारन अब कानूनी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। उनके इस बयान को लेकर कांग्रेस ने लीगल नोटस भेजा है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के पॉलिटिकल अफेयर कमिटी के सदस्य डॉ.चंद्रिका प्रसाद यादव के द्वारा यह नोटिस भेजा गया है।
बिहार यूपी के हिंदी भाषी लोगों के लिए अपमानजनक बातें कहने वाले इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टी डीएमके के सांसद दयानिधि मारन चौतरफा घिर चुके हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने इस बयान को लेकर दयानिधि मारन को धमकी दी है। कहा है कि यदि ऐसे ही बोलते रहे तो बिहार की धरती पर उनके हेलीकॉप्टर का उतरना मुश्किल हो जाएगा और उनके बिहार के साथ भी कुछ कर नहीं पाएंगे।
हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह लिखा है कि 'अगर ये ऐसा ही चलता रहा तो बिहार की धरती पर उतरना मुश्किल हो जाएगा। बिहार के उनके साथी कुछ नहीं कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि इन ललबाबुओं को तो जनता खुद देख लेगी अगर डीएमके के साथ गठबंधन जारी रहा तो इंडी के शीर्ष घमंडी नेताओं को हम पार्टी देखेगा कि कैसे उनका हेलीकाप्टर बिहार की धरती पर लैंड होता है? दक्षिण भारत के इंडी अलायंस के नेताओं के द्वारा जो भी बयान हिन्दी, हिन्दू और बिहारी डीएनए को लेकर दिया जा रहा है वो बेहद खतरनाक है.. उसपर उनके शीर्ष नेताओं की ख़ामोशी कहीं न कहीं सबकी सोची समझी साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है।'
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र पूर्व मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने सोशल मीडिया पर दयानिधि मारन को लेकर धमकी दी है। कहा है कि यदि ये ऐसा ही चलता रहा तो मारन जी को बिहार की धरती पर उतरना मुश्किल हो जाएगा और उनके बिहार के साथी भी कुछ कर नहीं पाएंगे।