Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
17-Dec-2019 03:34 PM
By HIMANSHU
MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां जेडीयू एमएलसी सतीश कुमार का भाई मोतिहारी डीएम से भिड़ गया. इस दौरान सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई. मोतिहारी के डीएम रमण कुमार साइकिल से अपनी टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे. डीएम MLC के भाई को बोले कि आप अपने दुकान का सामान सड़क से हटाइये. इस दौरान एमएलसी का बड़ा भाई सड़क पर डीएम के साथ उलझ गया.
सीएम के जल-जीवन-हरियाली अभियान का असर मोतिहारी में दिखने लगा है. डीएम रमण कुमार अतिक्रमण हटाकर सड़क पर वृक्षारोपण कर रहे हैं. डीएम के निर्देश पर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है. मंगलवार को डीएम खुद साइकिल से अपनी टीम के साथ अतिक्रमण हटाने निकले. इस दौरान सड़क पर पसरा बालू देख डीएम वहीं रूक गए. दुकान जेडीयू एमएलसी का बड़ा भाई रामु कुमार का है. डीएम ने उसे बालू हटाने को कहा. इसपर वह भड़क उठा और उल्टे डीएम को ही चेतावनी देने लगा. डीएम ने कहा कि आप रोड पर क्यों दुकान चलाएंगे. इसपर एमएलसी का भाई डीएम को नहीं चिल्लाने की चेतावनी देने लगता है.
डीएम ने उसे सड़क से बालू हटाने की चेतावनी दी. डीएम ने लोगों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की अपील की है. डीएम ने शहर के आंबेडकर चौक से राजा बाजार तक अतिक्रमण मुक्त जमीन पर पौधारोपण किया. खुद साइकिल से पौधारोपण करने पहुंचे डीएम ने पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए लोगों से भी साइकिल की सवारी करने की अपील की.