देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
18-May-2020 01:51 PM
By Manoj
SHEOHAR : शिवहर में मां-बेटे ने कोरोना को मात दे दी है। ठीक होने के बाद डीएम अवनीश कुमार सिंह ने मां-बेटे को गिफ्ट देकर घर के लिए रवाना। इस दौरान अधिकारी की सहृदयता देख कर महिला भावुक हो गयी।
जिले के गढ़वा गांव के महिला और उसके बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा था। मेडिकल टीम मां-बेटे के इलाज में दिन-रात लगी हुई था। नतीजा जल्द सामने भी आ गया । दोनों ने मिल कर कोरोना को हरा दिया। दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आयी जिसके बाद उन्हें आइसोलेशन सेंटर से छुट्टी दे दी गयी।
मां-बेटे की आइसोलेशन सेंटर से वापस उनके घर जाने के वक्त डीएम अवनीश कुमार सिंह खुद मौजूद थे। मौके को खास बनाने के लिए आइसोलेशन सेंटर की सजावट की गयी थी। डीएम ने मां बेटे को इस मौके पर गिफ्ट के तौर पर कपड़े और जरूरत के सामान दिए। इस दौरान प्रशासन की मेहमाननवाजी से मां बेटे का दिल भर आया। मां की आंखों में आंसू आ गये। इस मौके पर डीएम ने मां-बेटे को होम क्वारेंटाइन करने की तमाम हिदायते देते हुए सेंटर से विदा किया।