ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

मदद के लिए मोदी के मंत्री ने किया ट्वीट, DM को किया टैग, मच गया हड़कंप

18-Apr-2021 02:46 PM

DESK : देश में कोरोना से स्थिति कितनी भयावह है, इस बात का अंदाजा आप केंद्रीय मंत्री के एक ट्वीट से लगा सकते हैं. जी हां, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में साथ काम करने वाले पूर्व सेनाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की एक ट्वीट से हड़कंप मच गया है. केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने डीएम को टैग कर लिखा है कि "प्लीज़ हमारी हेल्प करे मेरे भाई को कोरोना ईलाज के लिए बेड की आवश्यकता है. अभी गाजियाबाद में बेड की व्यवस्था नहीं हो पा रही है."



केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने ट्विटर के जरिए डीएम से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट कर लिखा है कि "गाजियाबाद डीएम, प्लीज इसे देखिये. प्लीज़ हमारी हेल्प करे मेरे भाई को कोरोना ईलाज के लिए बेड की आवश्यकता है. अभी गाजियाबाद में बेड की व्यवस्था नहीं हो पा रही है." इस ट्वीट में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने गाजियाबाद के डीएम के अलावा सीएम योगी के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी, नोएडा के विधायक पंकज सिंह को भी टैग किया. हालांकि मीडिया में खबर आने के बाद उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया. 


news image


इस ट्वीट से हड़कंप मचने के बाद केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कुछ ही देर में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया और स्पष्टीकरण में लिखा कि उन्होंने डीएम को किसी अन्य व्यक्ति की मदद के लिए गुहार लगाई थी. यह डीएम को किया फॉर्वर्ड ट्वीट था और इसमें लिखा था कि कृपया इसे देखें. यानि कि किसी अन्य शख्स की बात को उन्होंने कट, कॉपी और पेस्ट किया था. उन्होंने बताया कि बिस्तर की जरूरतों को डीएम और सीएमओ द्वारा हल किया गया है.


गौरतलब हो कि कोरोना वायरस के बढ़तें मामलों के बीच उत्तर प्रदेश में संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में बेड की कमी का हाल यह है कि केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के भाई जो कोरोना वायरस से संक्रमित है, उन्हें बेड नहीं मिल पा रहा है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 120 लोगों की मौत हुई.  वहीं, संक्रमण के 27,357 नये मामले सामने आए हैं.


यूपी के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्‍य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि राज्य में अब तक 8,21,054 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं, संक्रमण से अब तक 9,703 लोगों की मौत हुई है.