ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

डीएम और एसडीओ के काफिले पर हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल, पूर्व विधायक शिवजी राय के समर्थकों पर आरोप

15-Nov-2021 08:49 PM

By Rajiv Ranjan

MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां डीएम के काफिले पर हमला किया गया है। जिसमें डीएम और पकड़ीदयाल के एसडीओ घायल हो गये हैं। एक एएसआई और पुलिस के चार जवान घायल हो गये है।


वही एक महिला पुलिस कर्मी भी इस हमले में घायल हुई हैं। पूर्व विधायक शिवजी राय के समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगा है। ईंट पत्थर और लाठी-डंडे से हमला किया गया है। वोटिंग में गड़बड़ी को लेकर हुई बहस के बाद यह हमला किया गया है। घटना राजेपुर के नोनीमल की है। हमले में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बोगस वोटिंग को लेकर पहले बहस हुई थी जिसके बाद निरीक्षण के दौरान डीएम के काफिले पर हमला बोला गया। इस दौरान डीएम और एसडीओ घायल हुए है। महिला पुलिस समेत कुल 6 पुलिसकर्मी इस दौरान घायल हो गये है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


मतदान केंद्र पर हो रही झड़प को देखते हुए डीएम मौके पर पहुंचे जहां पूर्व विधायक शिवजी राय के समर्थकों ने हमला बोल दिया। लोग मतदान को रद्द करने की मांग कर रहे थे। घटना के बाद एसपी और आस-पास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस हमले में डीएम को चोट लगी है वही एसडीओ भी घायल हो गये है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।