बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
20-Mar-2022 07:28 AM
By ALOK KUMAR
BETTIAH : बेतिया के नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र के बलथर थाना क्षेत्र में आक्रोशित भीड़ द्वारा एक हवलदार को जिंदा जलाकर मारने की खबर है। पुलिस की पिटाई में डीजे ड्राईवर की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बलथर थाने में उग्र लोगों ने पुलिस पर फायरिंग की। लगभग 3 पुलिसकर्मी घायल हो गये। पूरा बलथर थाना क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
आक्रोशित भीड़ ने देर रात तक आगजनी की। इसमें फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी समेत तीन पुलिस की जिप्सी और प्राइवेट वाहन को भी आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी की घटना में एक हवलदार की भी मौत हो गई। शहीद हवलदार का नाम रामजतन राय है।
बता दें कि शनिवार को होली के दिन एक डीजे चालक को पुलिस द्वारा मारने का आरोप लगी था। हालांकि बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि मृतक अनिरुद्ध यादव की पुलिस कस्टडी में पिटाई से मौत नहीं हुई है बल्कि थाना परिसर में मधुमक्खी के काट लेने से हुई है। फिलहाल बलथर थाना क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
अभी स्थिति सामान्य करने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। बताया जा रहा है कि बलथर थाना में आगजनी के दौरान तीन सरकारी गाड़ी को जला दिया गया है वहीं दो प्राइवेट गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया है। स्थानीय विधायक बीरेंद्र गुप्ता ने पूरे मामले की जांच की मांग की है और मृतक के परिवार के लिए मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की है।