ब्रेकिंग न्यूज़

रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Home / news / दीपावली पर साफ-सफाई के बाद निकला कचरा अब नहीं रहेगा मुसीबत, नंबर घुमाइये.....

दीपावली पर साफ-सफाई के बाद निकला कचरा अब नहीं रहेगा मुसीबत, नंबर घुमाइये.. निगम की टीम कूड़ा ले जाएगी

17-Oct-2021 08:04 AM

PATNA : दशहरा का त्योहार खत्म होने के बाद अब लोग दीपावली की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। दीपावली का त्योहार साफ सफाई के लिए जाना जाता है और इसकी तैयारी में लोग अपने घर और अन्य जगहों पर पूरी साफ सफाई करते हैं। साफ-सफाई के बाद निकलने वाला कचरा हम सबके लिए एक मुसीबत रहता है। घर से निकलने वाले कचरे को कहां फेंका जाए इसको लेकर समस्या अब तो बढ़ती जा रही है। ऐसे में पटना नगर निगम ने अब बड़ी पहल की है। निगम दीपावली के मौके पर घर से निकलने वाले कूड़े का निशुल्क उठाव करेगा। इसके लिए आपके घर पर निगम की गाड़ी पहुंचेगी और वह कूड़ा उठाकर ले जाएगी। 


दीपावली पर निकलने वाले कूड़े को डिस्पोजल करने के लिए आपको निगम की तरफ से जारी किए गए नंबर पर केवल फोन लगाना होगा। नियम से संबंधित अंचल के सिटी मैनेजर को कॉल कर आपकी तरफ से सूचना दी जाएगी और उसके बाद आपके घर से निकला हुआ कचरा निगम की गाड़ी उठा कर ले जाएगी। इसके लिए आपको अलग से कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। आपको बता दें कि पटना में कुल 75 वार्ड हैं। नगर निगम क्षेत्र में आने वाले इन 75 वार्डों को चार अंचलों में बांटा गया है। हर अंचल के सिटी मैनेजर का नंबर सार्वजनिक है। अगर आपके पास यह नंबर नहीं है तो आप भी ऐसे लिख सकते हैं। 


नूतन राजधानी - 8434031248

बांकीपुर अंचल - 9334910048

पाटलिपुत्र अंचल - 9264447440

कंकड़बाग अंचल - 9264447441


एनसीसी और बांकीपुर अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली में सफाई के दौरान अधिक मात्रा में कूड़ा अगर निकला है तो उसे सड़क के किनारे नहीं रखें, बल्कि अंचल के सिटी मैनेजर को कॉल पर सूचना दें और पता बता दें। इसके बाद सिटी मैनेजर समय बताएंगे और आपके घर कूड़ा वाहन भेजकर कूड़ा उठवा लेंगे।