बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
04-Jun-2020 02:49 PM
By Ayushi
PATNA : खगड़िया के पसराहा के तत्कालीन थानेदार आशीष कुमार सिंह के हत्यारे दिनेश मुनि को मुठभेड़ में मार गिराये जाने के बाद बिहार पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने पटना स्थित थानेदार के आवास पर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की है। डीजीपी ने इस मौके पर शहीद थानेदार को सलामी दी।
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने इस मौके पर शहादत को याद करते हुए कहा कि उन्होनें कहा कि समाज की सुरक्षा में जुटे हमारे अधिकारियों को भी कभी-कभी शहादत देनी पड़ती है। लेकिन मुझे इस बात का सुकून है कि हमारे बहादुर अधिकारी की मौत के जिम्मेवार अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ में ढे़र कर दिया गया है। उन्होनें कहा कि ये इस ऑपरेशन में शामिल तमाम पुलिस बल के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की अनुशंसा करेंगे। डीजीपी ने कहा कि एनकाउंटर का पूरा श्रेय एडीजी (ऑपरेशन) सुशील खोपड़े, एजीडी (एसटीएफ) विनय कुमार, एसपी खगड़िया और एसटीएफ और जिला पुलिस के लोगों को जाता है।
बता दें कि दिनेश मुनि पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।करीब डेढ़ साल से पुलिस दिनेश को खोज रही थी। लेकिन वह बार-बार बच जा रहा था। इसके बाद एसटीएफ ने जाल बिछाया और उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से दो कार्बाइन, एक बंदूक और 14 गोलियां बरामद की है।
गौरतलब है कि 11 अक्टूबर 2018 को दिनेश को पकड़ने गए पसराहा के तत्कालीन थानेदार आशीष कुमार एनकाउंटर के दौरान शहीद हो गए थे। एक सिपाही को भी उस समय गोली लगी थी। देर रात यह मुठभेड़ भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के दूधैला दियारा में हुई थी।आशीष कुमार सिंह 2009 बैच के दारोगा थे और पसराहा के थानेदार थे। दिनेश मुनि की मौजूदगी की सूचना के बाद वे चार सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे थे इसी दौरान अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की लेकिन इसी बीच एक गोली आशीष कुमार सिंह के पेट में लग गयी।लेकिन घायल होने के बाद भी उन्होनें एक अपराधी को मार गिराया था।