ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / दिल्ली में JDU के लिए दो सीटें छोड़ सकती है BJP, नीतीश की...

दिल्ली में JDU के लिए दो सीटें छोड़ सकती है BJP, नीतीश की गुहार पर पसीजा भाजपा नेतृत्व

19-Jan-2020 06:09 PM

PATNA: दिल्ली के विधानसभा चुनाव में अपना मौजूदगी दिखाने को बेकरार नीतीश कुमार पर BJP नेतृत्व का दिल पसीजता नजर आ रहा है. बीजेपी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक दिल्ली में JDU के लिए दो सीटें छोड़ी जा सकती हैं. आज रात तक इसका औपचारिक एलान भी किया जा सकता है.


JDU को मिलेगी ये दो सीटें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा जिन सीटों को जेडीयू के लिए छोड़ने पर राजी होती दिख रही है वो हैं बुराडी और संगम विहार. दोनों सीटों पर बिहारी वोटरों की तादाद अच्छी खासी है. वैसे रोचक बात ये है कि जेडीयू ने बीजेपी से 17 सीटों की मांग रखी थी. इसके बाद बीजेपी ने उसका नोटिस लेना ही बंद कर दिया था. लेकिन दिल्ली के जदयू नेता जान रहे थे कि जमीनी हकीकत क्या है. लिहाजा भाजपा को मनाने की लगातार कोशिशें की जा रही थी. दो दिन पहले जेडीयू से बीजेपी से चार सीट देने की मांग रखी थी. जानकार बता रहे हैं कि खुद नीतीश कुमार ने भी भाजपा नेताओं से तालमेल की बात की थी.  

उधर बीजेपी भी सहयोगी पार्टियों को तरजीह नहीं देने के आरोपों से परेशान थी. महाराष्ट्र में शिवसेना साथ छोड़ गयी तो झारखंड में आजसू. लिहाजा सहयोगी पार्टियों को मैसेज देने के इरादे से पार्टी ने जेडीयू के लिए दो सीटें छोड़ने का इरादा बनाया है. आज देर रात तक इसका औपचारिक एलान हो सकता है.


तो पूरा हो होगा नीतीश का सपना

दिल्ली में पैर जमाने का सपना नीतीश कुमार काफी दिनों से देख रहे हैं. वे दिल्ली में पिछले तीन विधानसभा चुनाव के साथ साथ नगर निगम तक का चुनाव लड़ चुके हैं. लेकिन कभी इज्जत बचाने लायक भी वोट नहीं मिल पाया. नीतीश कुमार खुद कई दफे दिल्ली जाकर बिहारियों की मीटिंग कर चुके हैं. पांच महीने पहले भी नीतीश दिल्ली के बदरपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर ये एलान कर चुके हैं कि विधानसभा चुनाव को उनकी पार्टी मजबूती से लडने जा रही है. शायद बीजेपी से तालमेल के बाद उनकी पार्टी शायद दिल्ली में खाता खोलने में सफल हो जाये.