Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी
26-Feb-2020 01:19 PM
DELHI : दिल्ली हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है दिल्ली हाईकोर्ट ने भड़काऊ बयान देने वाले बीजेपी नेताओं का वीडियो देखा है ।कोर्ट में बीजेपी नेता कपिल शर्मा परवेश साहिब सिंह वर्मा और अनुराग ठाकुर का वीडियो दिखाया गया है। भड़काऊ बयान वाले वीडियो को देखने के बाद कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि आखिर दिल्ली पुलिस को भड़काऊ बयान देने वाले इन नेताओं का वीडियो क्यों नजर नहीं आया।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर की तरफ से हाईकोर्ट में या जानकारी दी गई है कि हालात अब नियंत्रण में है लेकिन कपिल शर्मा का वीडियो देखने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट गंभीर है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में शाहीनबाग मामले की सुनवाई के बीच उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा का मामला भी उठा था लेकिन कोर्ट ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा है कि हालात दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन इस मामले को वह विस्तृत नहीं बनाना चाहते। दिल्ली में हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस मामले को दिल्ली हाईकोर्ट देख रहा है लिहाजा इस मामले पर तर्क नहीं देना चाहता। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि दिल्ली पुलिस लगातार हिंसा पर काबू पाने की कोशिश कर रही है ऐसे में कोई भी टिप्पणी पुलिस का मनोबल गिरा सकता है।