ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / news / बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार के छोटे भाई की कोरोना से मौत, 12 दिनों...

बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार के छोटे भाई की कोरोना से मौत, 12 दिनों में हुई दूसरे भाई की मौत

03-Sep-2020 11:33 AM

DESK : बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार के एक और छोटे भाई का कोरोना वायरस के चलते निधन को गया है. 2 सितंबर की रात 11 बजे दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली.

 वह 90 साल के थे और कोरोना वायरस से संक्रमित थे. इसके साथ ही दिल की बीमारियों, हाइपर टेंशन और एल्जाइमर जैसी बीमारियों का भी इलाज चल रहा था. 12 दिन के अंदर परिवार में ये दूसरी मौत है. 12 दिन में  दूसरी मौत ने घरवालों को पूरी तरह तोड़ दिया है.

बता दें कि इससे पहले 21 अगस्त को दिलीप कुमार के सबसे छोटे भाई असलम खान की कोरोना से मौत हो गई थी.  दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान और असलम खान दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद उन्हे 15 अगस्त को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था.  दोनों भाईयों का इलाज कर रहे मशहूर डाॅक्टर जलील पारकर कर रहे थे. 

दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया- दिलीप साहब के छोटे भाई एहसान खान का कुछ घंटे पहले निधन हो गया. इससे पहले छोटे भाई असलम का भी निधन हो गया था. हम ईश्वर से हैं और उसी के पास हम लौटते हैं. उनके लिए प्रार्थना कीजिए.