चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
06-Feb-2020 09:25 AM
PATNA: राजधानी पटना में एक पिता पिछले 8 महीने से अपनी लापता बेटी की तलाश कर रहा है. दीघा थाने का चक्कर लगाते-लगाते पिता थक गया लेकिन पुलिस वालों ने कोई कार्रवाई नहीं की. आखिरकार पिता अपनी गुहार लेकर महिला आयोग पहुंचा.
पीड़ित पिता ने बिहार राज्य महिला आयोग में इंसाफ की गुहार लगाई. दरअसल मनेर के रहने वाले शख्स की बेटी ने 27 फरवरी साल 2018 को दीघा के बालूपर निवासी कमलेश के साथ लव मैरेज की थी. कुछ दिन खुशहाली से रहने के बाद बेटी ने 25 फरवरी साल 2019 को अपने पिता को बताया कि उसके पति ने किसी और लड़की से दूसरी शादी कर ली है. पिता जब अपने बेटी के ससुराल पहुंचा तो पता चला कि बेटी वहां नहीं है. जिसके बाद 5 जुलाई 2019 को पिता ने दीघा थाने में बेटी के ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया.
घटना के 8 महीने बीत जाने के बाद भी दीघा थानेदार ने कोई कार्रवाई नहीं की. जिसके बाद पीड़ित महिला आयोग पहुंचा. आयोग ने व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दीघा थाना पुलिस को तीन बार नोटिस भेजा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद महिला आयोग ने आखिरकार SSP उपेंद्र शर्मा को आयोग में उपस्थित होने का नोटिस भेजा. तब जाकर दीघा थानेदार की नींद खुली और वो महिला आयोग पहुंचकर कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपी. 8 महीने बाद भी विवाहिता कहां है पुलिस इसकी जानकारी तक नहीं जुटा सकी है. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं की है इसलिए अब थानेदार के खिलाफ जांच के लिए SSP को लेटर लिखा जाएगा.