तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
26-Feb-2021 12:59 PM
CHHAPRA : डीआईजी मनु महाराज का फोन नहीं उठाना एक थानेदार को महंगा पड़ गया, फोन रिसीव नहीं करने वाले प्रभारी थानेदार को डीआईजी मनु महाराज ने सस्पेंड कर दिया.
पूरा मामला अमनौर थाना का है. बता दें कि अमनौर के थानाध्यक्ष अभी ट्रेनिंग पर गए हुए हैं. जिसके कारण आजाद खान को प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया गया है. सारण रेंज के डीआईजी मनु महाराज ने किसी सूचना को लेकर अमनौर थानाध्यक्ष को फोन किया, लेकिन अमनौर के प्रभारी थाना अध्यक्ष के द्वारा फोन नहीं उठाया गया.
इसके बाद डीआईजी मनु महाराज ने सख्त एक्शन लेते हुए हुए प्रभारी थाना अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया. इस बारे में डीआईडी ने बताया कि किसी भी थानाध्यक्ष के द्वारा फोन का नहीं उठाया जाना कार्य एवं ड्यूटी में लापरवाही मानी जाएगी और लापरवाह अधिकारियों को सस्पेंड किया जाएगा. किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी.
थानाध्यक्ष के द्वारा फोन का नहीं उठाया जाना सरकारी कार्य में लापरवाही का द्योतक है. इसे सहन नहीं किया जाएगा. बता दें कि डीआईजी के इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.