पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
04-Sep-2024 05:37 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के ऑफिसर्स कॉलोनी की रहने वाली आदिवासी महिलाओं ने 2 सितंबर को समाहरणालय के गेट पर सामूहिक आत्मदाह करने का प्रयास किया। महिलाओं का कहना था कि जिस जमीन पर घर बनाकर वो रहते थे दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गयी और घर से बेघर कर दिया गया।
पीड़ित महिलाओं ने 16 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। आज कटिहार समाहरणालय पहुंची जहां आदिवासी महिलाओं ने भू-माफिया की गिरफ्तारी के लिए धरना प्रदर्शन किया। जब महिलाएं धरना पर बैठी थी तभी उनके सामने से नामजद आरोपियों में से एक आरोपी गुजर रहा था।
तभी आदिवासी महिलाओं बीच सड़क पर उसे पकड़ लिया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। भू-माफिया की पिटाई करते हुए समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में ले गयी जहां घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। महिलाएं आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। हंगामे के दौरान समाहरणालय में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद हंगामा कर रही महिलाओं को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।