ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी

धनतेरस के दिन इन चीजों की करें खरीदारी, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, पर भूल कर भी ये 4 चीज ना लाएं घर

23-Oct-2019 01:39 PM

DESK : इस बार 25 अक्टूबर यानि शुक्रवार को धनतेरस प्रदोष त्रयोदशी तिथि में मनाया जाएगा. धनतेरस पर खरीदारी का खास महत्व है. इस दिन से ही खरीदारी की शुरुआत हो जाती है जो दिवाली के दिन तक चलते रहती है. 

हर कोई बाजार जाकर धनतेरस के दिन कुछ न कुछ जरूर खरीदता है. ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करने से घर में समृद्धि बनी रहती है. धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है.

इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति भी खरीदी जाती है जिसकी दिपावली के दिन पूजा की जाती है. लेकिन यह बहुत कम लोग ही जानते हैं कि धनतेरस के दिन क्या खरीदने से पुरे साल सम्पन्नता आती है. 

धनतेरस  के दिन झाड़ू जरुर खरीदना चाहिए, ऐसी मान्यता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से दरिद्रता दूर होती है.

धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, सोना, चांदी, रत्न आदि की खरीदारी काफी शुभ फलदायक होती है.

धनतेरस के दिन आप किसी गरीब व्‍यक्ति को नए पीले वस्‍त्र दान जरूर करे.

धनतेरस के शुभ अवसर पर कम से कम किसी एक गरीब को घर बुला कर भोजन कराएं. 

धनतरेस के दिन लोहा, कांच और एल्युमिनियम के बर्तन नहीं खरीदें, इससे आपके ग्रह पर बुरा प्रभाव पड़ता है. धनतेरस के दिन खरीदे गए बर्तन को खाली नहीं लाएं. इसमें अन्न या पानी भरकर लाना चाहिए. इसके अलावा धनतेरस के दिन काले रंग खरीदना अशुभ माना जाता है.