Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
10-Apr-2023 01:43 PM
By RANJAN
KAIMUR: कैमूर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मोहनियां के सबसे व्यस्तम इलाका माने जाने वाले चांदनी चौक में एक अनियंत्रित ट्रक ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को रौंद दिया। धान से लदे ओवरलोडेड ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि कई लोग घायल हो गये हैं। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद ट्रक को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है।
चांदनी चौक पर डड़वा की ओर से आ रही धान से लदे ओवरलोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ते चली गई। जिसमें 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें 3 लोगों की अभी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद ट्रक छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस और दंगा नियंत्रण वाहन मौके पर पहुंची।
जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनियां भिजवाया। वही घटनास्थल पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चांदनी चौक पर दिन में बड़े वाहनों के लिए नो एंट्री रहती है। नो एंट्री के लिए फोर्स की तैनाती की गई है इसके बावजूद धान लदा ओवरलोड ट्रक चांदनी चौक में कैसे आया यह जांच का विषय है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।
मोहनिया के ग्रामीण तुलसी गुप्ता ने बताया कि रामगढ़ रोड की तरफ से ट्रक मोहनिया चांदनी चौक पर आ रहा था। जैसे ही वह ओवर ब्रिज से नीचे चांदनी चौक की तरफ गया उसका स्पीड कम नहीं हुआ और रास्ते में जो भी आया उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गया। बाइक, ऑटो, रिक्शा, और पैदल चल रहे लोगों को रौंदते हुए ट्रक भभुआ रोड की ओर बढ़ गया।
इसकी चपेट में आने से चांदनी चौक के नीचे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई है वहीं मुंडेश्वरी गेट पार करने के बाद भभुआ रोड में दूसरे व्यक्ति को रौंद दिया जिससे उसकी भी मौत हो गई है। आधा दर्जन से अधिक घायल लोगों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। वही दो को हायर सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है।
वही मोहनियां थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मोहनियां शहर के चांदनी चौक के पास जब हम पहुंचे तो लोगों ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार से जिसका ब्रेक फेल हो जाने के कारण बाइक, ई रिक्शा को टक्कर मारते हुए आगे जाकर रुक गई है। जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गये हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।