ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

BIHAR CRIME NEWS : धान के खेत में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने हत्या की जताई आशंका; बाइक और मोबाइल गायब

13-Oct-2024 02:53 PM

By First Bihar

SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। सूबे के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, अपराध और छिनतई से जुड़ीं खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक अधेड़ युवक की हत्या हो गई। अब धान की खेत में उसका शव बरामद हुआ है। 


जानकारी के अनुसार, सारण में एक अधेड़ का शव धान के खेत में मिलने से सनसनी फैल गयी। जिले के मढ़ौरा के हसनपुरा गांव में 55 वर्षीय बिजेंद्र सिंह की हत्या का मामला सामने आया है। उनका शव लटकेन्वा गाछी के पास धान के खेत में पाया गया, जबकि उनकी बाइक और मोबाइल गायब हैं। ग्रामीणों ने पहले भी इस इलाके में लॉटरी जुआ और शराब विक्री के अड्डे की शिकायतें की थीं, जिससे इस घटना को लेकर और भी संदेह उत्पन्न हो रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दावा किया है कि जल्द ही कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा। 


मृतक की पहचान बिजेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित एक चीनी मिल में काम करते थे। गांव में कई लोगों को उन्होंने कर्ज भी दे रखा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, वे अपने व्यवहार के कारण लोगों में लोकप्रिय थे, लेकिन उनके कर्ज देने के व्यवसाय से कुछ लोग असंतुष्ट भी थे। वारदात की सूचना मिलते ही मढ़ौरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई।


पुलिस फिलहाल सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें उनके व्यवसाय से जुड़े विवाद, जुआ और शराब से संबंधित विवाद शामिल हो सकते हैं। पुलिस सभी संभावित एंगल से काम कर रही है। इधर, इस घटना मृतक के परिवार में मातम छा गया है। उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटे बाहर रहते हैं, जबकि बेटी शादी के बाद पटना में रह रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।