ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / DGP एसके सिंघल ने बताया शराबबंदी का सच, CM नीतीश के मुंह पर...

DGP एसके सिंघल ने बताया शराबबंदी का सच, CM नीतीश के मुंह पर बोले- शराब के बड़े-बड़े गोदाम पकड़े जा रहे, हर जिले में मिल रहा दारू

15-Mar-2021 09:12 PM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री के सामने राज्य की पुलिस के मुखिया यानि कि डीजीपी एसके सिंघल ने शराबबंदी की सच्चाई रख दी है. सोमवार को मधनिषेध एवं उत्पाद विभाग की मीटिंग में डीजीपी एसके सिंघल ने सीएम को शराबबंदी की जमीनी हकीकत से अवगत कराया और कहा कि बिहार में शराब के बड़े-बड़े गोदाम पकड़े जा रहे हैं. यही नहीं डीजीपी ने मुख्यमंत्री के मुंह पर इतना तक कह दिया कि मौजूदा दौर में बिहार के हर एक जिलों में शराब पकड़ा जा रहा है. शहर ही नहीं बिहार के गांवों में भी शराब की रिकवरी की जा रही है और शराब तस्करों को पकड़ा जा रहा है.


डीजीपी एसके सिंघल की बात सुनकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शराब पीने वालों के साथ-साथ इसके धंधेबाजों पर पूरी तरह से नकले कसने का निर्देश देते हुए मीटिंग में कहा कि इस धंधे में लिप्त को भी व्यक्ति बच नहीं पाए. समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि शराब पीने वालों के साथ-साथ शराब के धंधेबाजों पर भी पूरी तरह से नकेल कसें, शराब के धंधे में लिप्त कोई भी व्यक्ति बच नहीं पाए. उन्होंने कहा कि जेल से बाहर आने वाले शराब माफिया की हर गतिविधि पर नजर बनाए रखें. शराब पीना बुरी चीज है इसे लोगों के बीच प्रचारित करें. 


नीतीश कुमार ने निर्देश देते हुये कहा कि नीचे से लेकर ऊपर तक के सभी पदाधिकारियों को तत्पर रहकर काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि समर्पित होकर निरंतर अभियान चलाते रहें ताकि कोई बच नहीं पाये. मुख्यालय स्तर से लगातार इसकी समीक्षा करते रहें. प्रतिदिन जमीनी स्तर पर की जा रही कार्रवाई की रिपोर्ट लें. देशी शराब के धंधेबाजों के खिलाफ भी छापेमारी कर कार्रवाई करें. 


मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि कि WHO की ओर से साल 2018 में रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसमें विश्व भर में शराब पीने से होने वाले नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई थी. इसमें बताया गया था कि शराब पीने के कारण दुर्घटनाएं, आत्महत्याएं और कई अन्य प्रकार की बीमारियां होती हैं. लोगों को शराब के सेवन से होने वाली क्षति के बारे में सोशल मीडिया और अन्य प्रचार तंत्रों के माध्यम से सचेत और जागरुक करें. सोशल मीडिया के माध्यम से शराब माफियाओं की गिरफ्तारी और उन पर की जा रही कार्रवाई के संबंध में भी लोगों को जानकारी दें. 


news image