BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
24-Nov-2024 12:57 PM
By First Bihar
SARAN: बिहार के छपरा में ट्रेन के टीटीई ने देवदूत बनकर एक यात्री की जान बचाई है। छपरा में यात्रा के दौरान अचानक ट्रेन संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस में एक बुजुर्ग को हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद बुजुर्ग को अचेत देखकर कोच में अफरा-तफरी मच गई। वहीं ड्यूटी पर तैनात टीटीई राजीव कुमार और मनमोहन कुमार ने बुजुर्ग की जान बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
जानकारी के मुताबिक यात्री को चलती ट्रेन में ही सीपीआर और माउथ टू माउथ ऑक्सीजन सपोर्ट देने की वजह से उसकी जान बच गई। यह घटना आम्रपाली एक्सप्रेस जो अमृतसर से जयनगर जाती है। उसकी बताई जा रही है। इस ट्रेन में हाजीपुर के रहने वाले एक 70 वर्षीय बुजुर्ग दंपति पैसेंजर जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। बुजुर्ग शख्स की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वो अचेत हो गए।
वहीं बैठी यात्री की पत्नी ने चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाई। महिला को देखकर टीटीई राजीव कुमार और मनमोहन कुमार मौके पर पहुंच गए. दोनों ने बिना समय गवाए सीपीआर और माउथ टू माउथ ऑक्सीजन सपोर्ट देना शुरू कर दिया। लगभग 5 मिनट तक लगातार कोशिश के बाद यात्री की स्थिति में सुधार देखने मिला. जिसके बाद बुजुर्ग ने अपनी आंखें खोली और उठकर बैठ गए. इसके बाद कोच मौजूद सवारी ने कहा कि टीटीई साहब ने देवदूत का काम किया है।
इधर, ट्रेन के हाजीपुर पहुंचने पर डॉक्टर ने यात्री इलाज किया और हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रेलवे कर्मचारियों द्वारा बुजुर्ग यात्री की जान बचाने पर उनकी सराहना की जा रही है। इसके साथ ही हर तरफ इस खबर को लेकर काफी चर्चा कि जा रही है। इसके साथ ही इस बात को लेकर तारीफ़ भी कि जा रही है।