जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
20-May-2022 04:48 PM
GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जहां देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन की की शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। गोपालगंज के धीरज और फिलीपींस की वेलमुन डुमरा की शादी धूमधाम के साथ संपन्न हुई।
विदेश में रहकर भी दोनों ने भारतीय रीति-रिवाज के साथ शादी की। पहले एक दूसरे के गले में वरमाला पहनाया फिर शादी के सात फेरे लगाया और वेलमुन की मांग को धीरज ने सिन्दूर से भरा। शादी के बाद दोनों एक दूसरे के हो गये।
दरअसल गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मुरार बतराहा गांव में यह शादी हुई थी। जिसकी चर्चा पूरे गांव में हो रही है। होगी भी क्यों नहीं लड़का बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है जबकि लड़की फिलीपींस की रहने वाली है। देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन की शादी को देखने के लिए गांव के लोग इक्टठा हुए। वही परिजनों की उपस्थिति में दोनों की शादी धूमधाम के साथ करायी गयी।
बताया जाता है कि दोनों फिलिपींस में नौकरी किया करते हैं। लड़का होटल मैनेजर तो लड़की मार्केटिंग स्टाफ है। दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। एक दूसरे से प्यार करते थे। सात जन्मों तक साथ रहने का दोनों ने वादा किया था। इसी वादे को निभाने के लिए वेलमुन डुमरा फिलिपींस से गोपालगंज अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी। स्पेशल वीजा लेकर वह फिलीपींस से इंडिया पहुंच गयी। जहां बिहार के गोपालगंज स्थित प्रेमी धीरज के आवास पर दोनों की शादी 18 मई को संपन्न हुई। इस शादी से दोनों काफी खुश है।

