ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / देशभर में आज होली की धूम, बिहार में कोरोना गाइडलाइन के साथ रंगों...

देशभर में आज होली की धूम, बिहार में कोरोना गाइडलाइन के साथ रंगों का त्योहार

29-Mar-2021 07:04 AM

PATNA : आज होली है.. रंगों का त्योहार होली आज देश भर में मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी और उससे जुड़ी गाइडलाइन के बीच लोग आज होली पहली बार मना रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद आज लोगों पर होली की मस्ती छाई हुई है। सरकार ने होली पर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है और इसके लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है। होली के पहले रविवार को होलिका दहन किया गया और आज लोग होली मना रहे हैं। 


राजधानी पटना समेत बिहार के सभी जिलों में होली की खुमारी छाई हुई है। कल लगभग सभी जगहों से होलिका दहन की तस्वीरें सामने आई थीं। बाजारों में होली की रौनक भी देखने को मिली हालांकि कोरोना बारिश की वजह से बाजार पर असर जरूर पड़ा है लेकिन इसके बावजूद लोग होली मनाने से पीछे नहीं हैं। होली के मौके पर प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। पटना जिला प्रशासन ने राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 3000 पुलिस बल की तैनाती की गई है और सभी प्रमुख चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त पुलिस बल को लगाया गया है। 


कई राज्यों में होली कोरोना की वजह से फीकी हो गई है। महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू लागू हो चुका है और अब वहां लॉकडाउन लगाने की तैयारी है। महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन लगा हुआ है। इसकी वजह से यहां होली और दही हांडी जैसे आयोजन नहीं हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी होली मिलन समारोह की अनुमति नहीं दी गई है। उत्तराखंड में कंटेनमेंट जोन के अंदर सख्ती बढ़ाई गई है और कंटेनमेंट जोन में होली मनाने पर पूरी तरह पाबंदी रखी गई है। उधर दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पाबंदियां बढ़ाई गई हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि वह घर में रहकर ही परिवार के साथ तो होली मनाएं और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में जाने से बचें।