ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / देश को ठगने चले हैं बिहार के दो ठग! नीतीश-तेजस्वी पर BJP का...

देश को ठगने चले हैं बिहार के दो ठग! नीतीश-तेजस्वी पर BJP का तीखा तंज, कहा- दोनों का सपना कभी पूरा नहीं होगा

02-Jun-2023 06:57 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: पटना में आगामी 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को लेकर सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जेडीयू और आरजेडी इस बैठक को काफी अहम मान रही है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार में मुख्य विपक्षी दल बीजेपी इसको लेकर हमलावर बनी हुई है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश और तेजस्वी दोनों पर एक साथ हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा है कि बिहार के दो ठग पूरे देश को ठगने चले हैं।


दरअसल, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा शुक्रवार को केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को गिनाने के लिए भागलपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्हों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार के दो ठग पूरे देश को ठगने के लिए चले हैं। एक प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है तो दूसरा मुख्यमंत्री बनने के लिए ललायित है। जिन्होंने बिहार की जनता को ठगने का काम किया वे भी ठगे जाएंगे और दोनों का सपना कभी पूरा नहीं होगा।


केंद्र की उपलब्धियों को गिनाते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार की नाकामी के कारण केंद्र की योजनाएं समय पर पूरा नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने राज्य की बिगड़ी विधि व्यवस्था के लिए नीतीश कुमार को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया और कहा कि राज्य में बढ़ती अपराध की घटनाओं के कारण निवेशक बिहार में आना नहीं चाह रहे हैं। उन्होंने सरकार पर शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए विभिन्न मुद्दों को लेकर महागठबंधन की सरकार पर हमला बोला।