चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
22-Mar-2021 08:16 AM
PATNA : 7 दिनों तक चलने वाले देश के पहले म्यूजियम बिनाले कि आज शुरुआत होगी. इसका आयोजन बिहार म्यूजियम पटना में किया जा रहा है. म्यूजियम बिनाले का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. इससे म्यूजियम बिनाले में दुनिया भर के कई बड़े म्यूजियम वर्चुअल मीडियम से जुड़ेंगे म्यूजियम की खूबियां और विशेषताएं एक साथ देखने और समझने को मिलेंगे.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम 4 बजे बिहार म्यूजियम बिनाले 2021 का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ-साथ राज्य के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन झा भी मौजूद रहेंगे। कई देशों के विशेषज्ञ इसमें हिस्सा ले रहे हैं। बिनाले में शामिल होने वाले की चर्चा करें तो भारतीय संग्रहालय असम राज्य संग्रहालय गुवाहाटी, बिहार संग्रहालय पटना, सिटी पैलेस संग्रहालय उदयपुर, छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय मुंबई, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल, कान्हा म्यूजियम ऑफ लाइट एंड आर्ट मध्य प्रदेश के अलावा कई अन्य म्यूजियम इस नाले में शामिल हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री के सलाहकार और बिहार संग्रहालय के नोडल अधिकारी अंजनी कुमार सिंह के मुताबिक बिनाले के दौरान मास्टरक्लास और सेमिनार का आयोजन होगा जिसमें देश के साथ-साथ जर्मनी फ्रांस इटली स्पेन सिंगापुर दक्षिण अफ्रीका ब्रिटेन समेत कई देशों के विशेषज्ञ शामिल होंगे सेमिनार का उद्देश्य लोगों को पूरा विशेष एवं कलाकृतियों की संस्कृति की पहचान करवाना है. इसमें कोरोनावायरस का रचनात्मक और कलात्मक संसार पर कितना असर कैसे पड़ा इस पर भी चर्चा होगी 22 से 28 मार्च तक आयोजन किया जा रहा है.