पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
08-Sep-2024 08:37 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना में अब डेंगू से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 36 नए मरीज मिले। 57 वर्षीय महिला मीठापुर, गर्दनीबाग की रहनेवाली थी। उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा था। इस घटना को लेकर जिला संक्रामक रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीवीबीसीओ) ने बताया कि महिला कई अन्य गंभीर बीमारियों सेप्टिक शॉक, संक्रमण, निमोनिया आदि से भी ग्रसित थी।
वहीं, इस घटना के बाद पटना में डेंगू से यह चौथी मौत है। इससे पहले पटना में तीन लोगों की मौत इलाज के दौरान हो चुकी है। डीवीबीसीओ ने बताया कि उनमें से दो अन्य शहर के निवासी थे, जिनका इलाज पटना के अस्पतालों में चल रहा था। ऐसे में अब्ब यह बिल्कुल साफ़ है कि पटना में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता दिख रहा है। शनिवार को अबतक का एक दिन में सर्वाधिक पीड़ित यहां मिले हैं।
इसके साथ ही शनिवार को अबतक का एक दिन में सर्वाधिक पीड़ित यहां मिले हैं। इससे पहले सिर्फ दो बार 30 का आंकड़ा पार किया है। गुरुवार को 33 और मंगलवार को 31 पीड़ित मिले थे। शनिवार को कंकड़बाग में 13, बांकीपुर में पांच, अजीमाबाद में छह, पाटलिपुत्र में 10, दानापुर में एक, एनसीसी में एक मिले जबकि पटना सिटी में एक भी नया मरीज नहीं मिला। पटना में अब कुल डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 400 के पार पहुंच गई है।
उधर, जलजमाव से डेंगू व डायरिया समेत अन्य जलजनित बीमारी से लोग परेशान हैं। आम लोग सहित सरकारी विभाग के कर्मी डेंगू की चपेट में आ गये हैं. क्षेत्र में प्राय: सभी जगहों पर डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इसके साथ ही बकरी के दूध की मांग बढ़ गयी है। इसके अलावा लोग स्वास्थ्य विभाग से फाॅगिग कराने की मांग कर रहे हैं।