Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
21-Dec-2023 08:52 PM
By First Bihar
PATNA: जमीन के बदले नौकरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव को समन भेजा है। ईडी ने लालू-तेजस्वी को 22 दिसंबर दिन शुक्रवार को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है। ईडी के समन पर तेजस्वी यादव का कहना है कि ये तो रूटीन है हम पहले भी जा चुके हैं।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ तेजस्वी यादव गुरुवार की शाम दिल्ली से पटना लौंटे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि 2017 से लेकर 2023 तक लगातार ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स ने पूछताछ के लिए हमें बुला चुकी है। हम तो हमेशा से जाते भी रहे हैं।
तेजस्वी ने कहा कि जांच एजेंसियां क्या करेगी उनके ऊपर भी प्रेशर है। ये तो चलता ही रहेगा। उन्होंने कहा कि हम तो पहले ही बोले थे कि एजेंसी वालों की इसमें क्या गलती है। उन लोगों पर इतना प्रेशर है कि एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। एक बात तो पहले से तय था कि चार राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद जांच एजेंसियां अब बिहार, झारखंड और दिल्ली में काम करेगी। इंडिया गठबंधन की दिल्ली में हुई बैठक पर तेजस्वी ने कहा कि मीटिंग में सब कुछ अच्छा हुआ।
वही तेजस्वी को ईडी का समन भेजे जाने पर केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। गिरिराज ने आगे कहा कि लालू जी ने कह दिया है कि तेजस्वी को बिना मुख्यमंत्री बनाये बिहार नहीं चलेगा।
