ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

दिल्ली में मिला ओमिक्रॉन का दूसरा केस, महाराष्ट्र में 3 साल की बच्ची भी संक्रमित, अब तक देश में कुल 33 केस

दिल्ली में मिला ओमिक्रॉन का दूसरा केस, महाराष्ट्र में 3 साल की बच्ची भी संक्रमित, अब तक देश में कुल 33 केस

11-Dec-2021 01:56 PM

DESK:कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का दूसरा केस आज दिल्ली में मिला है। वही महाराष्ट्र में भी 7 नए मरीज मिले हैं। ऐसे में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या देश में कुल 33 हो गयी है। मुंबई में बढ़ रहे केस को देखते हुए दो दिनों के लिए धारा 144 लगाई गयी है।


महाराष्ट्र की यदि बात की जाए तो कुल ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 17 हो गयी है। जबकि 30 से अधिक संदिग्ध मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट के बाद रिपोर्ट आने बाकी है। इस संक्रमण के बढ़ते खतरे को लेकर अगले दो दिनों के लिए मुंबई में धारा 144 लगा दिया गया है। 


मुंबई में 3 साल की बच्ची संक्रमित  

महाराष्ट्र में शुक्रवार को ओमिक्रॉन के 7 नए मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र में मिले 7 नए मरीजों में से 4 ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली थी। एक मरीज को कोरोना वायरस के टीके की एक डोज लगाई जा चुकी है वही एक मरीज ने वैक्सीन नहीं लिया है। पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ जिले में 4 और मुंबई में 3 मरीज ओमिक्रॉन के मिले हैं। 3 साल की बच्ची में भी ओमिक्रॉन का संक्रमण मिला है। 


बताया जाता है कि नाइजीरिया से आई ओमिक्रॉन संक्रमित महिला के संपर्क में बच्ची आई थी। बच्ची में ओमिक्रॉन के मामूली लक्षण पाए गये हैं। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है। उसे पिंपरी चिंचवाड़ के जीजामाता अस्पताल के स्पेशल कोविड वार्ड में एडमिट कराया गया है। बच्ची की मां और परिवार के कुछ अन्य संक्रमित सदस्यों को भी कोविड वार्ड में रखा गया है। बता दें कि इसी परिवार के छह सदस्य ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए थे। महिला के संपर्क में आने वाले 22 कोरोना संक्रमित मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट कराई गयी थी। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति क्लियर हो सकेगी। 


 महाराष्ट्र में बढ़ी ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या

देश में सबसे अधिक ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या महाराष्ट्र में हैं। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 17 हो गयी है। अभी 30 से अधिक मरीजों की रिपोर्ट नहीं आई है। ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुंबई में दो दिनों के लिए धारा 144 लगाया गया है। शनिवार से लेकर रविवार तक पूरे शहर में धारा 144 लगाई गयी है। बड़ी सभा, रैली, धरना प्रदर्शन और विरोध मार्च पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।