ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / दिल्ली में लगे जेडीयू के पोस्टर में सिर्फ नीतीश का फोटो, प्रदेश ने...

दिल्ली में लगे जेडीयू के पोस्टर में सिर्फ नीतीश का फोटो, प्रदेश ने पहचाना..अब देश भी पहचानेगा

28-Dec-2023 03:24 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली में दो दिनों तक जेडीयू की बैठक होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं। जेडीयू की बैठक से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पोस्टर दिल्ली में लगाया गया है। जिसमें सिर्फ नीतीश कुमार का फोटो दिख रहा है इसमें ना तो जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का फोटो है और ना ही किसी अन्य नेता की तस्वीर ही लगी है। नीतीश कुमार फोटो के साथ यह लिखा गया है कि प्रदेश में पहचान अब देश में पहचानेगा।  


दिल्ली में जदयू की आज बैठक होने वाली है। इस बैठक से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे हैं। ऐसे में अब जो यह बैठक शाम 4 बजे होनी थी। लेकिन अब यह बैठक 1 घंटे की देरी से यानी शाम पांच बजे शुरू होगी। इस बैठक में कई तरह की बातों पर चर्चा होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारी और ललन सिंह का मुद्दा भी शामिल है।


दरअसल, बिहार में नए राजनीतिक समीकरण को लेकर कई चर्चा चल रही है। विरोधी दल भाजपा इसे सच बता रही है तो महागठबंधन इस महज एक अफवाह बता रही है। ऐसे में आम लोगों में काफी असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अब दिल्ली में इस असमंजस पर से पर्दा उठने वाला है। बिहार की राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा आम हो गई है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का पत्ता अध्यक्ष पद से कट सकता है।


 जहां भाजपा जैसी पार्टी इसको सच बताती है तो वही महागठबंधन में शामिल अन्य पार्टी के नेता इस बस एक अफवाह बता रहे हैं। इस बीच जदयू के वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल के तरफ से यह कहा गया है कि ललन सिंह को चुनाव लड़ना है इसलिए वह अपने दायित्वों से चाह रहे हैं कि फ्री हो जाएं। हालांकि, यह सारी बातें राष्ट्रीय परिषद की बैठक में तय होगा।


बताया जाता है कि, इस बैठक का एजेंडा पार्टी संगठन और लोकसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका पर विचार करना है। लेकिन, इस बैठक की घोषणा के साथ ही कई चर्चाएं होने लगी है। जिसमें से दो बातें जो सबसे अधिक सुर्खियों में बना हुआ है। उसमें से पहला यह है कि ललन सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से विदा हो रहे हैं और दूसरा जदयू एक बार फिर एनडीए का अंग बनने जा रहा है। लेकिन, मुख्यमंत्री के करीबी नेता और बिहार सरकार में वित्त मंत्री विजय चौधरी का दावा है कि ऐसा कुछ नहीं है और महागठबंधन एकजुट है। लेकिन वह उतने ही उत्साह से यह दावा नहीं कर पा रहे हैं जितने उत्साह से बाकी चीजों में वह अपनी बातों को रखते हैं।