ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / दिल्ली में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू : किसी भी वक्त...

दिल्ली में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू : किसी भी वक्त बड़ा फैसला ले सकते हैं नीतीश

29-Jun-2024 11:37 AM

By First Bihar

DELHI : दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में पार्टी के तमाम बड़े नेता और कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि पुरानी परंपरा को निभाते हुए नीतीश कुमार बैठक में बड़ा फैसला ले सकते हैं।


दिल्ली में आज से शुरू हुए दो दिनों तक चलने वाली इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए तमाम जेडीयू नेता कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंच चुके हैं और बैठक में शामिल हो रहे हैं। बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य की समीक्षा और दूसरे राज्यों में पार्टी के विस्तार पर चर्चा के साथ-साथ कई राजनीतिक प्रस्तावों पर भी मुहर लगेगी।


इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में जेडीयू की क्या रणनीति होगी, इसपर भी गंभीर चर्चा की जाएगी। कहा यह भी जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को छोड़ सकते हैं और अपनी जगह अपने किसी खास और विश्वासी को पार्टी की कमान सौंप सकते हैं।


कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर भी मुहर लग सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार अपने करीबी राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा या नालंदा के रहने वाले मनीष वर्मा को जेडीयू की कमान सौंप सकते हैं। मनीष कुमार सीएम नीतीश के परामर्शी है और उनके काफी करीबी भी मानें जाते हैं।