जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
11-May-2022 07:17 AM
PATNA : बिहार में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कल दिल्ली में बिहार इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। राज्य के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन की पहल पर दिल्ली में बिहार इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन हो रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन्वेस्टर्स मीट का उद्घाटन करेंगी। बिहार इन्वेस्टर्स मीट को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पिछले एक साल में बिहार ने उद्योग क्षेत्र में काफी तरक्की की है। प्रदेश के औद्योगिकीकरण की रफ्तार और बढ़े इसके लिए देश के बड़े निवेशकों को बिहार आमंत्रित कर रहे हैं। लंबे अंतराल के बाद बिहार इंवेस्टर्स दिल्ली में किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसका शुभारंभ करेंगी।
इस मीट में देश के कई बड़े निवेशक शामिल होंगे। उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार में लगातार इंडस्ट्रीज की दिशा में तरक्की देखने को मिली है और निवेशकों की पसंद अब बिहार बनते जा रहा है। एक साल के अंदर हमने बिहार में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम भी उठाए हैं और हमें उम्मीद है कि आगे निवेशकों का आकर्षण बिहार की तरफ और बढ़ेगा। शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि बिहार के पास अलग-अलग जिलों में 2800 एकड़ भूमि मौजूद है जिसे औद्योगिक क्षेत्र को दिया जा सकता है।