ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Home / news / ‘एक निश्चय चाहिए.. एक नीतीश चाहिए’ दिल्ली में I.N.D.I.A की बैठक से पहले...

‘एक निश्चय चाहिए.. एक नीतीश चाहिए’ दिल्ली में I.N.D.I.A की बैठक से पहले पटना में लगे पोस्टर

19-Dec-2023 09:24 AM

By First Bihar

PATNA: दिल्ली में आज इंडी गठबंधन की चौथी बैठक होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए विपक्ष के कई नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। बिहार में लालू और नीतीश के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत अन्य नेता दिल्ली में मौजूद हैं हालांकि बैठक से पहले बड़ी मांग कर दी गई है। पटना में इसको लेकर पोस्टर लगाए गए हैं।


दरअसल, तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद बिहार में यह मांग उठने लगी थी कि गठबंधन का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा जाए। खुद कांग्रे की एक विधायक ने आला कमान से गठबंधन का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपने की मांग कर दी थी। वहीं जेडीयू के नेता नीतीश को सर्वगुण संपन्न बताकर उन्हें पीएम पद का प्रबल दावेदार बता रहे हैं।


दिल्ली में आज होने वाली बैठक में तीन राज्यों में हुई करारी हार का ठिकरा कांग्रेस पर फुटने वाला है। इंडी गठबंधन में शामिल बिहार के क्षेत्रीय दल जेडीयू और आरजेडी कांग्रेस पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। इनका मानना है कि राज्यों में एक साथ चुनाव लड़ेंगे तभी बीजेपी को शिकस्त दे पाएंगे और इसी को आधार बनाकर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से सम्मानजनक सीट की मांग करेंगे।


इसी बीच आज की बैठक से पहले नीतीश को नेता बनाने की मांग उठ गई है। पटना की सड़कों पर नीतीश के समर्थन में पोस्टर तो जरूर लगाए गए हैं। पोस्टर में नीतीश की तस्वीर को बड़े लीडर के तौर पर दिखाई गई है और लिखा गया है कि, “अगर सच में जीत चाहिए तो फिर एक निश्चय चाहिए एक नीतीश चाहिए”। पटना की सड़कों पर ये पोस्टर किसकी तरफ से लगाए गए हैं इसे छिपाने की कोशिश की गई है हालांकि समझने वालों को इशारा काफी है।