ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : विधानसभा में जैसे ही CM नीतीश आए, कांग्रेस की “गरमी” हुई फुस्स, तख्तियां धरती को छू गईं, नारे रुक गए! विधानसभा में बाहर दिखा अनोखा नजारा Budget Session Day 5 : बिहार विधानसभा में 5 वें दिन सदन की कार्यवाही शुरू, NEET छात्र की मौत और पप्पू यादव गिरफ्तारी पर विपक्ष सरकार को घेरेगा Patna transport : सरकारी ‘सपनों का मकान’ बना शो-पीस: करोड़ों खर्च के बाद भी सुविधा के अभाव में फ्लैट आवंटन अटका, अब उठ रहे यह सवाल Pappu Yadav : जेल या बेल पप्पू यादव के साथ क्या होगा ? MP/MLA कोर्ट में आज होगी सुनवाई, 31 साल पुराने मामले में हुई है निर्दलीय सांसद की गिरफ़्तारी Bihar Police : 'गलती की तो सस्पेंड होना तय, विभागीय कार्रवाई बोनस में...',पुलिस में नहीं चलेगा "हुड हुड दबंग" वाला स्टाइल; DGP ने दिया यह आदेश Four Lane Bridge Construction : पटना-नालंदा समेत लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट; जानिए क्या है पूरी खबर Patna Airport Update: पटना एयरपोर्ट पर शुरू हुई नई सुविधाएं, अब यात्रियों को नहीं करना होगा यह काम; जानिए क्या है ख़ास BJP National President : राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का दो दिवसीय पटना दौरा आज से, बापू सभागार में होगा भव्य अभिनंदन समारोह Patna traffic action : सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वालों पर सख्ती, पटना में नए ट्रैफिक नियम लागू; अब रात में भी चलेगा कार्रवाई अभियान Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में 5वें दिन गरमाएगा माहौल, अपराध और बजट पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

दिल्ली में अब इस दिन होगी I.N.D.I.A की बैठक, कांग्रेस ने किया एलान

दिल्ली में अब इस दिन होगी I.N.D.I.A की बैठक, कांग्रेस ने किया एलान

10-Dec-2023 07:23 PM

By First Bihar

DELHI: इंडिया गठबंधन की दिल्ली में होने वाली चौथी बैठक की तारीखों का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की अगली बैठक 19 दिसंबर को आयोजित होगी। पहले 17 दिसंबर को बैठक की बात कही जा रही थी लेकिन कांग्रेस की तरफ से बैठक को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।


दरअसल, पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को तीन राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हार का मुंह देखना पड़ा और बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की थी। तीन राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस को विपक्षी गठबंधन का याद आई और उसने आनन-फानन में दिल्ली में 6 दिसंबर को इंडी गठबंधन की बैठक बुला ली थी। कांग्रेस द्वारा आनन फानन में बुलाई गई इस बैठक में जाने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं ने शामिल होने से किनारा कर लिया था।


कांग्रेस को इस बात का अंदाजा अच्छी तरह से लग गया था कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन के दलों में नाराजगी है। एक के बाद एक कई नेताओं के बैठक से किनारा करने और नीतीश कुमार की नारागजी सामने आने के बाद फजीहत से बचने के लिए कांग्रेस ने जितनी तेजी से बैठक बुलाई थी उससे दोगुनी तेजी से बैठक को स्थगित कर दिया। बैठक रद्द होने के बाद इसको लेकर शुरू हुई सियासत पर विराम लगाने के लिए आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बैठक की नई तारीख का एलान कर दिया।


बीते पांच दिसंबर को पार्टी विधायक के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने पहुंचे लालू ने कहा था कि 17 दिसंबर को इंडिया की बैठक दिल्ली में होगी, हालांकि कांग्रेस की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया था। लालू के एलान के बावजूद बैठक की तारीख को लेकर संशय की स्थिति थी, हालांकि अब कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर एलान कर दिया है कि 19 दिसंबर को दिल्ली में तीन बजे से इंडिया की बैठक आयोजित की जाएगी।