ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड

Home / news / दिल्ली में आज CM नीतीश और PM मोदी के बीच हुई मुलाकात :...

दिल्ली में आज CM नीतीश और PM मोदी के बीच हुई मुलाकात : इन मुद्दों पर हुई बातचीत

03-Jun-2024 11:22 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली में हैं। ऐसे में सीएम नीतीश कुमार आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार इन दोनों नेताओं के बीच दोपहर 12 से 1 बजे के बीच मुलाकात हो सकती है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि इस मुलाकात के पीछे की वजह क्या है? आखिर चुनाव के तुरंत बाद नीतीश कुमार क्यों दिल्ली चले गए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले इन दोनों नेताओं की हो रही मुलाकात को लेकर ऐसी खबर है कि चार जून को आने वाले परिणाम को लेकर दोनों के बीच चर्चा हो सकती है। बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 17 तो वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ी है। ऐसे में इन सीटों के रिजल्ट को लेकर उनके बीच बातचीत हो सकती है। 


वहीं, एग्जिट पोल आने के अगले ही दिन मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा के संबंध में जदयू नेताओं ने कहा कि यह पूर्व से तय कार्यक्रम के तहत है। संभावना है कि इस दिल्ली दौरे पर नीतीश कुमार जदयू कोटे के मंत्री पद पर भी भाजपा के साथ वार्ता कर सकते हैं। इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से यह सवाल किया कि एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बन रही है। इस पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है? मुख्यमंत्री ने सिर्फ इतना कहा कि- बनेगी जरूर बनेगी।


आपको बताते चलें कि एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए को 30-35 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। सर्वे में जदयू को कुछ सीटों के नुकसान का भी अनुमान है, लेकिन उसके बावजूद उसका प्रदर्शन शानदार रहने का अनुमान है। वहीं, महागठबंधन को एक बार फिर बड़ी हार झेलनी पड़ सकती है। महागठबंधन को इस बार 10-5 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।