ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / Land For Job Scam: दिल्‍ली की राउज एवेन्यू कोर्ट कल सुनाएगा फैसला

Land For Job Scam: दिल्‍ली की राउज एवेन्यू कोर्ट कल सुनाएगा फैसला

26-Jan-2024 09:44 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट कल लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में फैसला सुनाएगी। बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनकी बेटी राज्यसभा सांसद मीसा भारती के खिलाफ दायर आरोप पत्र पर संज्ञान लेने पर कोर्ट कल सजा सुनायेगी। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट 20 जनवरी को फैसला सुनाने वाली थी लेकिन फैसला सुनाने की जगह अगली तारीख 27 जनवरी निर्धारित की गयी। 


रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में ईडी की तरफ से दाखिल चार्जशीट पर 20 जनवरी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आने वाला था लेकिन ऐन वक्त पर फैसला टल गया है। अब कोर्ट 27 जनवरी को अपना फैसला सुनाएगा। दरअसल, रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 


इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पिछले दिनों पहली चार्जशीट दाखिल की थी। जिसमें ED ने कारोबारी अमित कात्याल समेत 7 लोगों को आरोपी बनाया था। इस चार्जशीट में ED ने लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और हृदयानंद चौधरी को भी आरोपी बनाया है। इसके अलावा दो कंपनियों को भी इस मामले का आरोपी बनाया गया है।


ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पिछले गुरुवार को सुनवाई की और फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे आज यानी 20 जनवरी को सुनाया जाना था।आज कोर्ट के फैसले पर सभी को इंतजार था लेकिन इसी बीच फैसला टल गया। पूरा दस्तावेज नहीं पढ़ने के कारण कोर्ट ने आज फैसला टाल दिया। अब आगामी 27 जनवरी को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।


बता दें कि इस मामले ईडी ने कोर्ट में पहली चार्जशीट दाखिल की है जबकि सीबीआई 3 चार्जशीट फाइल कर चुकी है। पिछले दिनों ईडी ने इस मामले में कारोबारी अमित कात्याल को गिरफ्तार किया था। अमित कात्याल से पूछताछ के दौरान ईडी को कई नई जानकारियां मिली हैं। जिसके बाद ईडी ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। आरोप है लालू प्रसाद ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में नौकरी देने के बदले अपने और अपने परिवार के लोगों के नाम पर जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी।