अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
01-Aug-2024 10:00 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में बीते शनिवार 27 जुलाई को बड़ा हादसा हुआ। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले 3 स्टूडेंट की कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से मौत हो गई थी। दिल्ली के बेसमेंट में हुए हादसे में तीन छात्रों की मौत के अभी चंद दिन ही गुजरे थे कि एक बार फिर से राजस्थान के जयपुर में हादसा हो गया। जहां बेसमेंट में डूबने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक भोजपुर जिले की रहने वाली पूजा और दूसरी उसकी रिश्तेदारी पूर्वी और एक अन्य युवक की मौत हो गई।
यह हादसा तब हुआ जब परिवार के लोग अपने घर में सो रहे थे। तभी अचानक पानी के तेज बहाव के कारण बेसमेंट में पानी भर गया और देखते ही देखते पूरे परिवार के लोग उसमें डूबने लगे बाद में किसी तरह एक युवक ने सात लोगों की जान बचाई लेकिन इस हादसे में उस युवक के साथ-साथ दो लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के सन्दौर गांव के निवासी बताई जा रही हैं।
मृतक पूजा जयपुर के विश्वकर्मा मार्केट में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता अशोक सैनी और उसके चार भाई वहीं पर रहकर अपने परिवार का भरण पोषण प्राइवेट नौकरी कर करते थे। वही पूजा की शादी शाहपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी संतोष कुमार से तय हो गई थी। और फरवरी में उसकी शादी होने वाली थी लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना के बाद दोनों लड़कियों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
वही गांव वाले बता रहे हैं कि अभी एक महीना पूर्व ही यह परिवार जयपुर गया हुआ था और लड़की की शादी तय होने के बाद सभी लोग शादी की तैयारी में जुट गए थे। तभी अचानक इस हादसे ने सबकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस घटना के बाद मृतका के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन जयपुर के लिए रवाना हो गए।
वहीं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बबलू राय ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग सरकार से की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार और बिहार सरकार दोनों को इस परिवार को मुआवजा देना चाहिए। क्योंकि यह परिवार काफी गरीब है और इतनी दूर जाकर लोग परिवार का गुजर बसर करने के लिए वहाँ प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। मुखिया ने इस बात की जानकारी स्थानीय विधायक को दी है। अब गांव वाले शव के आरा आने का इंतजार कर रहे हैं। इस घटना से गांव के लोग भी काफी आहत हैं। गांव की बेटी की मौत से इलाके के लोग भी काफी सदमें में हैं। 






