ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

दिल्ली के बाद अब इस राज्य में बम से हड़कंप : e-mail के जरिए मिली स्कूलों को उड़ाने की धमकी

06-May-2024 12:57 PM

By First Bihar

DESK : दिल्ली एनसीआर में पिछले दिनों 100 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। दिल्ली के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली की तरह यहां भी ई-मेल भेजकर धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और स्कूलों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।


दरअसल, देशभर के कई राज्यों में कल यानी मंगलवार को तीसरे चरण की वोटिंग होनी है। गुजरात में सात मई को मतदान होना है। लेकिन इससे ठीक पहले स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्तों ने मोर्चा संभाल लिया है और जिन स्कूलों को धमकी मिली है, वहां तलाशी शुरू कर दी गई है।


साइबर पुलिस की मानें तो छह से सात स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल सोमवार की सुबह आठ से नौ बजे के बीच मिला है। धमकी भरे ई-मेल का डोमेन विदेशी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि धमकी रूसी मेल आईडी से भेजी गई है। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के स्कूलों में अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस अलर्ट मोड में काम कर रही है।


इससे पहले बीते एक मई को दिल्ली और नोएडा में एकसाथ 100 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसर को खाली करा दिया था। बम निरोधक दस्तों ने स्कूल परिसरों की सघन तलाशी ली थी। लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लगी।