Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी
27-Feb-2020 09:19 AM
DELHI : नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा पर सुनवाई करने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के जज एस मुरलीधर का तबादला हो गया है। जस्टिस एस मुरलीधर ने राजधानी में हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई थी। बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे और अब जस्टिस एस मुरलीधर का तबादला हो गया है।
केंद्रीय कानून मंत्रालय की तरफ से जो अधिसूचना जारी की गई है उसके मुताबिक जस्टिस एस मुरलीधर का तबादला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में किया गया है। दरअसल जस्टिस एस मुरलीधर के तबादले की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 12 फरवरी को ही कर दी थी। केंद्रीय कानून मंत्रालय की तरफ से जो अधिसूचना जारी की गई है उसमें कहा गया है कि सीजेआई एस ए बोबडे की सलाह पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस एस मुरलीधर को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया जाता है।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर ही जजों का तबादला किया जाता है। अगर सरकार को इसके ऊपर कोई आपत्ति हो तो वह दोबारा विचार का अनुरोध कर सकती है लेकिन किसी भी परिस्थिति में सरकार सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश को स्वीकार नहीं कर सकती। बुधवार को जस्टिस मुरलीधर और जस्टिस तलवंत सिंह की डिवीजन बेंच ने दिल्ली में हुई हिंसा के मामले पर सुनवाई की थी और इस पर कई तरह की चिंता भी जताई थी। जस्टिस एस मुरलीधर ने 29 मई 2006 को दिल्ली हाईकोर्ट के जज के तौर पर कार्यभार संभाला था। दिल्ली हाईकोर्ट में बतौर जज रहते हुए उन्होंने कई बड़े फैसले सुनाए। आईपीसी की धारा 377 को गैर आपराधिक घोषित करने वाले ऐतिहासिक फैसले को जिसने सुनाया था उसमें जस्टिस मुरलीधर भी शामिल थे।