25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
30-Jul-2024 06:33 AM
By First Bihar
PATNA: दिल्ली के राजेन्द्र नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी घुसने के बाद उसमें डुबकर तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इस मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही साथ कई कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया है। दिल्ली में कोचिंग संस्थानों के खिलाफ एक्शन के बाद अब पटना के कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
दरअसल, दिल्ली के राजेन्द्र नगर में आईएएस की तैयारी कराने वाले एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने के बाद उसमें डूबकर दो छात्रा और एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद जिम्मेवार लोगों के खिलाफ तमाम तरह की कार्रवाईयां की जा रही हैं। इसी बीच पटना में कुकुरमुत्ते की तरह फैले सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करने वाले कोचिंग संस्थानों पर एक्शन की तैयारी शुरू हो गई है।
दिल्ली कोचिंग क्लास की घटना के बाद पटना जिला प्रशासन एक्शन में आ गया है। पटना डीएम ने कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच के लिए अनुमंडलवार 6 जांच टीम का गठन किया है। यह टीम इस बात की जांच करेगी कि पटना में जो भी कोचिंग संस्थान चल रहे हैं, वह सुरक्षा मानकों को पूरा कर रहे हैं या नहीं। जांच टीम की रिपोर्ट पर सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करने वाले कोचिंग संस्थानों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर सिंह द्वारा गठित इस जांच टीम में संबंधित क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडलीय अग्निशमन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष को सदस्य बनाया गया है। जांच टीम को दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। टीम द्वारा जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करने वाले कोचिंग संस्थानों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।