BIHAR EDUCATION NEWS : बिहार में स्कूलों में जल्द इस पोस्ट पर आने वाली है बहाली, मंत्री ने दिया अपडेट; जानिए क्या होगी आहर्ता BIHAR NEWS : बिहार विधानसभा में अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, रामविलास पासवान को लेकर सदन में हंगामा Fake Currency Case : 'लादेन' हुआ अरेस्ट, जाली नोट गिरोह का खुलासा; खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 11वां दिन शुरू, कई विभागों पर सवाल-जवाब और 2026-27 बजट पर चर्चा Katihar police clash : वर्दी वाले से गुंडई ! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ महिला ने जमकर काटा बवाल, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान
25-Jun-2022 07:51 AM
PATNA: पटना में डीजल वाले ऑटो के परिचालन पर रोक लगा हुआ है। इसके बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे और डीजल ऑटो चला रहे हैं। लेकिन अब ऐसा करने वालों की खैर नहीं होगी। रोक के बावजूद डीजल ऑटो चलाने वालों पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। आरटीए ने उन्हें नोटिस भेजकर कहा है कि एक हफ्ते के भीतर ऑटो को सीएनजी में कन्वर्ट करा लें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो परमिट रद्द कर दिया जाएगा। वहीं, सीएनजी में कन्वर्ट कराने पर सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी भी अब नहीं मिलेगी। आपको बता दें कि जिन लोगों ने 31 मार्च 2022 तक डीजल ऑटो को सीएनजी में कन्वर्ट कराया है केवल उन्हीं को सब्सिडी मिल पाएगी।
बिहार एंड झारखंड के नीलिमा विराट इंडस्ट्रीज के एमडी विराट गौरव की मानें तो डीजल ऑटो को सीएनजी में कन्वर्ट कराने से ऑटो मालिक सीधे दो लाख रुपए बचा पाएंगे। अगर वे नया सीएनजी ऑटो लेंगे तो उन्हें ढाई से साढ़े तीन लाख रुपए का खर्च आना तय है। अगर ईएमआई पर लेते हैं तो पांच साल ब्याज देना पड़ेगा। ऐसे में एक लाख से कम में ही सीएनजी किट लगावा कर फिर ऑटो को नया कर सकते हैं।
बता दें कि, सीएनजी किट पर दो साल की गारंटी दी गई है। राजेंद्रनगर में हैंडलूम भवन में सीएनजी किट लगाई जा रही है। अभी तक की बात करें तो 500 से ज्यादा डीजल कार और एक हजार से अधिक डीजल ऑटो ऐसे हैं, जिनमें सीएनजी किट लगाया जा चूका है।