अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
07-Oct-2024 09:17 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने राजधानी पटना में पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। अब तो अपराधी इतने निडर हो गए हैं कि गस्ती वाहन के सामने घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जा रहा है। यह ताजा मामला पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित डाक बंगला चौराहा का है।
जानकारी के अनुसार पानीपत सेना में पदस्थापित जवान योगेश कुमार जमाल रोड स्थित एक होटल में रुके है। जहां से खाना लेने पैदल पत्नी के साथ डाक बंगला के समीप Fपहुंचे। लेकिन खाना लेने आए दंपति को बाइक सवार अपराधियों ने अपना निशाना बना लिया है। यह घटना रविवार की रात लगभग 11 बजे का है। इस दौरान घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने सेना जवान योगेश की पत्नी के गले में पहने सोने की चैन को टारगेट कर लिया और जवान और उसकी पत्नी को पैदल होटल लौटने के क्रम में पीड़िता के गले से सोने की चेन को झप्पट्टा मार कर डाक बंगला से कोतवाली थाना की ओर फरार हो गए।
वहीं घटना के बाद सेना का जवान पत्नी के साथ कोतवाली थाना पहुंचे। जहां लिखित शिकायत दर्ज करवाया है। उसके बाद पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल अपराधी की तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस का कहना है की हम जल्द ही इस मामले की पड़ताल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।
इधर, पटना के सबसे मुख्य इलाका में भी दुर्गा पूजा के समय इस तरह की घटना को लेकर जब पुलिस से सवाल किया गया तो उनका कहना था की गस्ती दल कल देर रात इस्कॉन मंदिर में हुए एक घटना में बीजी थे लिहाजा बदमाशों को आसानी से मौका मिल गया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। हमारी टीम मामले की जांच में लगी हुई है।