थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत
26-Jan-2024 04:16 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में सियासी उठापटक के बीच बीजेपी का बड़ा बयान सामने आया है। बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि दरवाजा परमानेंट बंद नहीं होता है। हमेशा के लिए दरवाजा बंद नहीं होता जरूरत पड़ने पर दरवाजा खुल भी जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला मंजूर होगा।
बिहार राजनीतिक हलचल के बीच बीजेपी ने सभी विधायकों को कल पटना पहुंचने को कहा गया है। वही लालू यादव ने भी अपने विधायकों को पटना बुलाया है। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में राजनीतिक तस्वीर साफ हो जाएगी। कई बीजेपी विधायकों की ओर से दावा भी किया गया है कि जल्द ही नीतीश कुमार बीजेपी के साथ आ जाएंगे।
बीजेपी के नेता हर मंच से यह कहते थे कि नीतीश कुमार के लिए बीजेपी का दरवाजा हमेशा के लिए बंद हो गया है। वही नीतीश कुमार के बीजेपी से हाथ मिलाने की चर्चा पर मीडिया ने जब बीजेपी नेता सुशील मोदी से सवाल किया कि आप लोग ही कहते थे कि उनके लिए दरवाजा हमेशा के लिए बंद हो गया है। इस पर क्या कहेंगे? बीजेपी नेता सुशील मोदी ने मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दरवाजा परमानेंट बंद नहीं होता। जरूरत पड़ने पर दरवाजा खुल भी जाएगा। हमारी पार्टी का जो फैसला होगा वो हमलोगों को भी मंजूर होगा।
बिहार में सियासी उलटफेर होने की औपचारिक पुष्टि हो गयी है. अब तक सिर्फ कयास लगाये जा रहे थे कि बीजेपी और नीतीश कुमार क्या करने जा रहे हैं. लेकिन अब खबर पक्की है कि नीतीश कुमार से बीजेपी का समझौता होने जा रहा है। बीजेपी ने अपनी पुरानी सहयोगी पार्टियों को इसकी जानकारी दे दी है। इन तमाम घटनाक्रम के बाद ये तय हो गया है कि बिहार की सियासत यू टर्न मारने वाली है. एक से दो दिनों के भीतर सारा खेल हो जाने वाला है.