पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
23-Nov-2023 02:42 PM
By SONU
NAWADA : बिहार की सरकार और उसके मंत्री लगातार यह कहते हुए नजर आ जाते हैं हमारी सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं देती है। लेकिन, शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन टेबल के नीचे से लेने - देन करने की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा के हिसुआ थाना से निकल कर सामने आया है। जहां आमलोगों की समस्या के समाधान में रहने वाली पुलिस के ही एक वरीय अधिकारी टेबल के नीचे से अपना पॉकेट गर्म कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, एक रिश्वतखोर पुलिसकर्मी को रंगे हाथों पकड़ने में निगरानी को बड़ी सफलता हाथ लगी। यह घूसखोर सब इंस्पेक्टर निगरानी के हत्थे हिसुआ थाना से चढ़ा है। इसी थाने में पोस्टेड एक दारोगा को 21 हजार रुपए का नजराना लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।
बताया जा रहा है कि,बिहार निगरानी विभाग की टीम ने यह सूचना मिली थी की हिसुआ थाना में पोस्टेड एक दारोगा लगातार लोगों से काम करने के लिए घूसखोरी को बढ़ावा दे रहा है। इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने इस मामले में एक्शन लिया और उसके बाद इस सूचना के आलोक में यह कार्रवाई की। निगरानी विभाग की टीम ने इसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।