अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
30-Jun-2021 09:56 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय से सामने आ रही है जहां दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. स्थानीय थानों की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित जेल गेट के पास हुई. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तिलक नगर के रहने वाले रामचरित्र सिंह का 26 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक बुलेट पर सवार होकर अपने घर से खातोंपुर मटन लाने के लिए जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार बुलेट ने अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दिया जिससे बुलेट सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
दूसरी घटना लाखो थाना क्षेत्र के इनियार ढाला स्थित एनएच 31 के पास हुई. बताया जाता है कि एनएच 31 पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है. पुलिस ने मृतक के जेब से एक मोबाइल बरामद किया है जिसके सहारे उसके परिजन तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.