ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम

दरभंगा सहित देश के कई शहरों में IT की रेड, निशाने पर कई बिजनेसमैन

दरभंगा सहित देश के कई शहरों में IT की रेड, निशाने पर कई बिजनेसमैन

25-Sep-2023 12:37 PM

By First Bihar

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा सहित देश के पांच शहरों में इनकम टैक्स विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। इसको लेकर व्यापारियों के बीच हड़कंप मचा है। इस छापेमारी टीम में दो सौ से अधिक लोग शामिल हैं। फिलहाल आयकर विभाग की टीम व्यापारियों के पशु आहार से जुड़े धंधे के दस्तावेज को खंगालने में जुटी है।


दरअसल,  इनकम टैक्स पटना की इन्वेस्टिगेशन यूनिट दरभंगा सहित समस्तीपुर, पुणे, गुवाहाटी और कोलकाता में पशु आहार के व्यवसायियों के दस्तावेजों को टीम खंगालने में जुटी है। दरभंगा के दोनार स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक टीम अशोक कैटल फीड (पशु आहार) में छापेमारी कर रही है। वहीं, इससे जुड़े समस्तीपुर, पुणे, गुवाहाटी के ठिकानों पर भी अलग-अलग टीम छापेमारी कर रही है।


वहीं, एक टीम कोलकाता में दिव्य दृष्टि पोल्ट्री पर छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग के निशाने पर दरभंगा के अशोक मंसरिया,आनंद मंसरिया और राज कुमार मंसारिया सहित समस्तीपुर के प्रकाश अनुपम शामिल हैं। सभी व्यवसाई पशु आहार के निर्माण और बिक्री के अलावा आटा मिल सहित पोल्ट्री व्यवसाय में शामिल हैं। छापेमारी दल में सौ से अधिक पदाधिकारी व कर्मी शामिल हैं।


इधर, आयकर विभाग के जांच निदेशालय और पटना की टीम ने बताया कि दरभंगा के महनसरिया समूह और समस्तीपुर के दिव्यदृष्टि समूह पर आय छुपाने का आरोप है। समूह ने बिक्री का सही हिसाब नहीं देकर बेहिसाब आय उत्पन्न की है। इसे लेकर संपत्ति की खोज और जब्ती अभियान चलाया जा रहा है। दोनों व्यवसायी कैट फीड, पोल्ट्री फीड, आटा मिल और पोल्ट्री के व्यवसाय में लगे हुए हैं। तलाशी कार्रवाई के दौरान दरभंगा, समस्तीपुर, पुणे, कोलकाता और गुवाहाटी में कुल 10 परिसरों को कवर किया गया है।