ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / पिता लॉकडाउन के कारण हैदराबाद में फंसे, दरभंगा में बेटी के साथ 5...

पिता लॉकडाउन के कारण हैदराबाद में फंसे, दरभंगा में बेटी के साथ 5 युवकों ने किया गैंगरेप

09-May-2020 10:02 AM

DARBHANGA:  पिता लॉकडाउन के कारण हैदराबाद में फंसे हुए है. इस लेकिन घर पर नाबालिग बेटी के साथ 5 युवकों ने पहले तो गैंगरेप किया फिर उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. दरभंगा के जाले पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

शुक्रवार को हुआ था केस दर्ज

जाले थाना क्षेत्र की रहने वाली 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना के बाद लड़की की मां ने शुक्रवार को जाले थाना में केस दर्ज कराया था. पीड़िता की मां ने पुलिस से बताया था कि 26 अप्रैल की रात नाबालिग बेटी अपने घर से थोड़ी दूरी पर अवस्थित बथान पर अपनी दादी के लिए खाना लेकर जा रही थी. इसी दौरान गांव के ही पांच युवक उसे जबरन उठाकर ले गए. गांव के बाहर तालाब के पास उससे साथ सभी ने गैंगरेप किया. इस दौरान आरोपियों ने वीडियो और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.


पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मुरारी कुमार दास, अशोक दास, इंद्रजीत दास और रोहित मंडल को हिरासत में लिया है. एक आरोपी सागर सहनी नामक एक आरोपित मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़िता की मां ने गैंगरेप की शिकायत की है. लड़की के पिता हैदराबाद में सब्जी बेचते हैं. वह लॉकडाउन के कारण वह फंसे हुए है. लड़की मां के साथ घर पर रहती है.