अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
11-May-2022 06:45 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA: दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक ही परिवार के तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी है। वही दूसरी घटना सड़क हादसे से जुड़ी है। ट्रैक्टर ने बाप-बेटी को रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
तीन बच्चों की मौत की घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के उखरदाहा गांव की है जहां तालाब के पास बच्चे खेल रहे थे तभी तीन बच्चे तालाब में डूब गये और घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को तालाब से बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई शुरू की।
वही दूसरी घटना दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है जहां बैंक से लौट रहे बाप-बेटी को ट्रैक्टर ने कुचल डाला जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने शव के साथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया।
इस दौरान लोगों ने सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा मचाया। लोगों के हंगामे से मुख्य सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
बुधवार को दरभंगा में एक दर्दनाक हादसे में एक परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गयी। बहेड़ा थाना क्षेत्र के उखरदाहा गांव में तालाब में डूबकर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में कार्तिक (6), कुणाल (7) और राधिका (5) शामिल हैं। ये तीनों बच्चे तालाब में खेलने गए हुए थे। तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बच्चों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।
