बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
16-Jun-2020 04:03 PM
By Prabhat Kumar
DARBHANGA: एसएसपी बाबू राम के बॉडीगार्ड के सुसाइड मामले में खुलासा हुआ है कि वह खुद की शादी के लिए एक सप्ताह से आवेदन देकर छुट्टी मांग रहा था, लेकिन उसको छुट्टी नहीं मिली. जिससे परेशान होकर उसने खुद को गले में तीन गोली मारकर सुसाइड कर लिया. यह घटना एसएसपी आवास पर हुई.
24 जून को होने वाली थी शादी
चिंटू पासवान की शादी 24 जून को होने वाली थी. वह अरवल जिले के बंसी थाना क्षेत्र के माली गांव का रहने वाला था. 31 जुलाई 2018 को नौकरी लगी. चिंटू दो साल नौकरी भी पुरा नहीं कर पाया. पुलिस ने सुसाइड की जानकारी परिजनों को दे दी है.
एसएसपी छुट्टी पर, एसपी को मिली है जिम्मेवारी
घटना के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मच गया है. बताया जा रहा है कि मेडिकल कारण से एसएसपी बाबू राम मेडिकल छुट्टी पर है. उनकी जगह सिटी एसपी योगेंद्र कुमार एसएसपी का चार्ज संभाल रहे हैं. डीएमसीएच परिसर में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के दरभंगा शाखा के अध्यक्ष राजू सिंह एवं बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के कई नेता सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे. लॉकडाउन के दौरान मृतक की शादी होने वाली थी. लेकिन लॉकडाउन के कारण कई तिथि को आगे बढ़ा दिया गया. छुट्टी लेने के लिए वो काफी परेशान था. सिपाहियों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है.