Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट
15-Mar-2020 02:28 PM
DARBHANGA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दरभंगा से जहां कोरोना से पीड़ित दो संदिग्ध इलाज के दौरान अस्पताल से निकल कर भाग गए हैं. इस घटना के बाद से लोगों में हड़कंप मच गया है. डीएमसीएच से मरीजों के भागने के बाद अस्पताल प्रबंधन में भी अफरा-तफरी का माहौल है.
दरभंगा अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल से भागे दोनों संदिग्ध दुबई से वापस गांव लौटे थे. दोनों मरीज सर्दी और बुखार से पीड़ित थे. जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डीएमसीएच के सुपरिटेंडेंट ने इस घटना की पुष्टि की है कि दोनों मरीज अस्पताल से निकल कर भाग गए हैं.
अस्पताल से दोनों मरीजों के भागने के बाद आम लोगों में भी दहशत का माहौल है. लोगों में भर दिख रहा है. वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा हो रहे हैं. डीएमसीएच के अंदर कोरोना से संक्रमित मरीजों की इलाज के लिए 6 बेड का अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है. इस वार्ड की देखभाल आखिर कैसे की जा रही है कि मरीज यहां से भाग जा रहे हैं.