बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
05-Aug-2024 04:01 PM
By First Bihar
DARBHANGA: बिहार की तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी व दरभंगा की ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। लेडी सिंघम के नाम से काम्या मिश्रा जानी जाती है। काम्या मिश्रा ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। इस्तीफे की कॉपी उन्होंने पुलिस मुख्यालय भेजा है। हालांकि कि पुलिस मुख्यालय ने अभी इस्तीफे को मंजूरी नहीं दी है।
काम्या मिश्रा ओडिशा की रहने वाली है। वो बचपन से ही पढ़ने लिखने में तेज थी। 12वीं की परीक्षा 98 फीसदी अंक से पास करने के बाद उन्होंने पहले ही अटेम्प्ट में 2019 में UPSC की परीक्षा पास की। 172वीं रैंक हासिल करने के बाद 22 साल की उम्र में वो आईपीएस बनी।शुरुआत में उन्हें हिमाचल कैडर मिला लेकिन फिर उन्होंने अपना ट्रांसफर बिहार कैडर में ले लिया। वही काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज भी आईपीएस हैं। IIT बॉम्बे से BETC अवधेश सरोज 2021 बैच के बिहार कैडर के पुलिस अधिकारी हैं।
बता दें कि दरभंगा में बिहार के पूर्व मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या मामले की जांच की जिम्मेदारी काम्या मिश्रा को सौंपी गयी थी। काम्या मिश्रा ने इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस का पर्दाफाश किया था। जिसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में बनी रही। 
