ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / दरभंगा में खुलेगा राज्य का दूसरा खादी मॉल, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने...

दरभंगा में खुलेगा राज्य का दूसरा खादी मॉल, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने की घोषणा

03-Mar-2021 09:19 AM

DARBHANGA : बिहार में ज्लद ही दूसरा खादी मॉल खुलेगा. सोमवार को गांधी मैदान स्थित खादी मॉल का जायजा लेने पहुंचे उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने घोषणा करते हुए कहा कि दरभंगा में बिहार का दूसरा खादी मॉल बनाया जाएगा. 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खादी उद्योग  से जुड़े बुनकर, किसान और शिल्पकारों के उत्थान के लिये बिहार के विभिन्न जिलों में खादी बोर्ड की जमीन पर खादी मॉल बनाया जायेगा. इसकी शुरूआत दरभंगा से की जाएगी. बिहार का दूसरा खादी मॉल दरभंगा में बनाया जाएगा, जिससे रोजगार को सृजन होगा और इसके साथ ही साथ मेक इन बिहार प्रोडक्ट की पहुंच भी लोगों तक बढ़ेगी. 

पटना स्थित खादी मॉल पहुंचे उद्योग मंत्री ने लोगों से अनुरोध किया की ज्यादा से ज्यादा खादी के कपड़ों का इस्तेमाल करें और खादी मॉल से खरीदारी करें. इससे हमारे राज्य के उद्योग से जुड़े  बुनकर, किसान व शिल्पकारों का उत्थान होगा और आगे उन्हें बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी. 

 मंत्री  ने कहा कि राज्य के कुटीर उद्योग से जुड़े सभी बुनकरों को दस हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जायेगी. केवल पटना में ही नहीं, बल्कि राज्य के विभिन्न जिलों में इस तरह के मॉल का निर्माण कराया जायेगा.दिल्ली हाट की तर्ज पर फिलहाल दरभंगा में हाट बनाया जायेगा. शहर के खादी मॉल में होली उत्सव का आयोजन किया जायेगा. इसके तहत एक सप्ताह तक ग्राहकों को खरीदारी पर विशेष छूट दी जायेगी.