मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
19-Jan-2023 09:51 PM
By First Bihar
DARBHANGA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अब तो अपराधी जनप्रतिनिधियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। दरभंगा के डिप्टी मेयर नाजिया हसन पर अपराधियों ने जानलेवा हमला बोला है।
नशेड़ियों ने उनकी गर्दन में कपड़ा फंसा दिया और गले को दबाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान नाजिया शोर मचाने लगी लेकिन उस वक्त वहां कोई नहीं था। इस हमले से वह काफी डर गयी। लेकिन किसी तरह वह अपराधियों के चंगुल से बचकर वहां से भागी। किसी तरह वह अपने गयी और घर का दरवाजा बंद कर लिया। जिसके बाद उनकी काफी तबीयत बिगड़ गयी और वो बेहोश होकर घर में गिर पड़ी। होश आने के बाद नाजिया ने परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। जब तक परिवार वाले घर से बाहर निकले तब तक बदमाश फरार हो चुका था।
डिप्टी मेयर ने इस घटना की शिकायत अभी तक थाने में दर्ज नहीं करायी है। अगले दिन नाजिया हसन ने अपने हुए हमले की जानकारी मीडिया को दी। बताया कि घर के कचरे को फेंकने के लिए वो घर से बाहर निकली थी तभी उस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को कपड़े में कुछ सुंघते देखा था। इस घटना के बाद अब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है। डिप्टी मेयर को सुरक्षा देने की मांग लोग कर रहे हैं। इस घटना से इलाके के लोग काफी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि जब जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह की घटना होगी तब आम लोगों के साथ क्या होगा?